फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला

Mon, 15 Sep 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-मीरा देवी (फाइल फोटो)। गुलदार के हमले से मौत
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव इस्सेपुर के जंगल में रविवार दोपहर घास काट रही मीरा (36) को गुलदार ने हमला कर मार डाला। महिला के पति के फावड़ा लेकर दौड़ने पर गुलदार भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों और भाकियू पदाधिकारियों ने महिला के शव को डीएफओ कार्यालय परिसर में रखकर हंगामा किया और वहीं अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दे डाली। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। चकरोड में घास काट रही मीरा पर गन्ने के खेत से निकलकर आए गुलदार ने पीछे से हमला कर दिया। साथ में रही बेटी प्रियांशी (6) की चीख निकल पड़ी। चीख सुनकर पास में ही काम कर रहा महिला का पति महेंद्र फावड़ा लेकर शोर मचाते हुए दौड़ा। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। हमले में घायल मीरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए लोग शव को लेकर डीएफओ कार्यालय नजीबाबाद पहुंच गए। यहां पर पहले ही भाकियू अराजनैतिक का धरना चल रहा था।
शव पहुंचते ही भाकियू पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में ही महिला का अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी। वहीं चिता भी तैयार कर ली गई। बाद में एडीएम और वन अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। महिला अपने पीछे तीन बेटियों और एक तीन साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गई है।

नजीबाबाद-मीरा देवी (फाइल फोटो)। गुलदार के हमले से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें