फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुष्कर्म के आरोपी युवक ने थाने के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 15 Sep 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा में थाने के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेला आत्मदाह करने वाले आरोपी को पकड़कर ले जाती पुल
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। दुष्कर्म के आरोप में घिरे एक युवक ने थाने के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ा और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हिंदू चौधरियान निकट ठाकुर मंदिर निवासी अर्जुन चंद्रा पर नगर निवासी एक महिला ने चार दिन पूर्व दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस की पूछताछ से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसका कहना है कि महिला ने उस पर झूठा आरोप लगाया है। वह उसके पिता पर छह लाख रुपये का कर्ज बताती है जबकि पिता के जीवित रहते कभी महिला ने यह बात नहीं बताई। महिला ने दबाव डालने के उद्देश्य से दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया है। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी युवक पुलिस पर दबाव बनाने के उद्देश्य से आत्मदाह करने का प्रयास कर रहा था। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें