फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बारिश में गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 29 Jul 2021 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बारिश में एक मकान की छत गिर गई। वहीं छत के मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
बारिश के कारण गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारकपुर में एक खस्ताहाल मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने भाग कर जान बचाई। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुबारकपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश मजदूरी के लिए गांव कल्हेड़ी आया हुआ था। मो. आलम के खस्ताहाल मकान में काम करते समय अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवार में दबने से मजदूर की मौत हो गई।

बताया जाता है कि दो दिन से हो रही वर्षा के बाद कल्हेड़ी स्थित मो. आलम के खस्ताहाल मकान में सुरेश मजदूरी के लिए आया था। दीवार गिरने से सुरेश मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मो. जाकिर की सूचना पर एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। मजदूर का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें