कालागढ़। स्टील ब्रिज स्थित प्राचीन शिव मंदिर के नीचे रामगंगा नदी में हाथियों का एक झुंड नहाता हुआ दिखाई दिया। मंदिर में आए श्रद्धालु मुकेश यादव ने बताया कि लगभग 12 हाथी नदी में नहा रहे थे। एक हाथी नदी से मंदिर की ओर दौड़ता हुआ हाथी नदी से काफी ऊंचाई पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की सीढ़ियां तक चढ़ने लगा। इस पर श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने नहाते हुए हाथियों का वीडियो बनाकर वायरल भी किया।
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदर पाल का कहना है की बरसात के मौसम में वन्य जीव जंगल से बाहर निकाल कर खुले स्थान की तलाश में आ जाते हैं। इन दिनों हाथी इस क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। लोगों को चाहिए कि इनसे दूरी बनाए रखें। गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।