फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माता-पिता को बहंगी में बैठाकर ला रहे कांवड़

Mon, 21 Jul 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नहटौर में कांवड में अपने माता पिता को बैठाकर ले जाते दोनों पुत्र। संवाद
विज्ञापन
नहटौर। रामपुर के गांव पिपलिया मिश्र निवासी चार भाई नरेश वर्मा, प्रेम वर्मा, रमेश वर्मा व दिनेश वर्मा अपने पिता नत्थू लाल व माता नत्थो देवी को बहंगी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश वर्मा ने बताया कि चारों भाइयों की योजना बनी कि माता-पिता को बहंगी में बैठाकर हरिद्वार की यात्रा कराई जाए। इस पर अमल करते हुए वे 14 जुलाई को हरिद्वार पहुंचे तथा 15 जुलाई को माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर घर के लिए चल दिए। बताया कि वे हर रोज करीब बीस किलोमीटर की यात्रा करते हैं। उसके बाद कहीं रुककर आराम करते हैं। बताया कि उन्हें शिवरात्रि से पूर्व घर पहुंचना है और हरिद्वार से लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें