Bijnor News : बिजनौर में कुत्तों का आतंक जारी है। अब नगला महेश्वरी गांव में आवारा कुत्तों ने तीन मासूम बच्चियों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। इनमें एक बच्ची की मौत हो गई।
बिजनौर जनपद में मंडावर क्षेत्र के गांव नगला महेश्वरी में आवारा कुत्तों ने तीन मासूम बच्चियों पर हमला बोल दिया। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सोना (8) पुत्री प्रताप, संजना पुत्री प्रताप, अवनी पुत्री सोनू लकड़ी बीनने खेत पर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ही कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में घायल बच्चियों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सोना को मृत घोषित कर दिया।