बिजनौर जनपद में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर जनपद में सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। यहां किरतपुर थानाक्षेत्र के शेखपुर लाला निवासी लक्ष्मण (43) पुत्र बाबूराम ने गांव निवासी धर्मवती (45) का घला घोंट दिया। गला घोंटने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद लक्ष्मण ने स्वंय भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण और धर्मवती में मित्रता थी। किसी बात को लेकर लक्ष्मण ने धर्मवती का गला घोंट दिया।
थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि जांच की जा रही है। सीओ व एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।