फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश में मां से बिछड़ी दुधमुंही मादा हाथी हुई क्वारंटीन

Fri, 12 Sep 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नदी से निकल गया हाथी का बच्चा संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कालागढ़। एक सप्ताह पूर्व लैंसडाउन वन प्रभाग के स्रोत/ नदी में वर्षा के पानी के तेज बहाव में हाथियों के झुंड के नदी पार करते समय एक नन्ही मादा हाथी परिवार से बिछुड़ गई।
विज्ञापन

पानी में बह रहे इस बच्चे को गश्ती दलों ने बचाया और कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में लाया गया। उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदर पाल ने बताया कि हाथी मादा लगभग 20 से 25 दिन की होगी। कार्बेट टाइगर रिजर्व के चिकित्सक दुष्यंत कुमार शर्मा की देखरेख में बच्चे को क्वारंटीन में रख कर उपचार किया जा रहा है। पानी में बहने के दौरान उसके पैर पर हल्की चोट है। उसके पास चिकित्सक के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं है हाथी के छोटे बच्चों में संक्रमण की संभावना अधिक रहती है। वह स्वस्थ है। दूध व दवाई पी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें