फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में रस्सी से बंधी गाय बरामद की, तीन पकड़े

विज्ञापन
शेरकोट पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और वह पिकअप गाड़ी जिसमें गाय को रस्सी से बांध कर ले जाया जा रहा था - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पिकअप में रस्सी से बंधी गाय बरामद की, तीन पकड़े
विज्ञापन

शेरकोट। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हाईवे पर एक संदिग्ध वाहन को रोक पूछताछ करने की कोशिश की तो वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेरा बंदी कर वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे। वाहन में रस्सी से बंधी गाय बरामद हुई है। गाय को आरोपियों ने तिरपाल से चारों ओर से ढक रखा था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात वह पुलिस बल के साथ हाईवे पर चेकिंग पर थे। इस दौरान बिना नंबर की एक बुलेरो पिकअप को रोका तो उसमे सवार एक युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अथर, अहसान ग्राम ढकिया थाना डिलारी जिला मुरादाबाद व सुऐब निवासी ग्राम जिला ठाकुरद्वारा शामिल है। इनके पास से पुलिस ने तलाशी में तमंचे और कारतूूस बरामद किए। दो आरोपी फरार हो गए है। वाहन की तलाशी ली गई तो तिरपाल से से ढकी हुई एक गाय मिली। जिसे आरोपियों ने रस्सी से बांध रखा था। आरोपी गाय को शेरकोट से ठाकुरद्वारा लेकर जा रहे थे। टीम में एसआई रामवीर सिंह, सिपाही प्रशांत कुमार, रवि मलिक, उमेश कुमार अमेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार रहे। सीओ अफजलगढ़ ने टीम के प्रयास की सराहना की है। पुलिस को बरामद गाय को गौशाला में छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें