फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: लिंटर के मलबे के नीचे दबकर मासूम बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 26 Feb 2024 08:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में लिंटर के मलबे के नीचे दबकर एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में रेहड़ के गांव बादीगढ़ में पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय एक आठ वर्षीय बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


गांव टपरौला थाना नहटौर निवासी प्रियंका पत्नी अमित कुमार कुछ दिन पूर्व अपने दो बच्चों के साथ मायके बादीगढ़ आई थी। सोमवार को प्रियंका के पिता रोशन सिंह निर्माण के लिए अपने मकान का लिंटर तोड़ रहे थे। असावधानी के चलते अचानक मकान का मलबा प्रियंका के आठ वर्षीय पुत्र हर्ष के ऊपर आ गिरा। घटना का पता लगते ही परिजन हर्ष को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, प्रियंका का पति अमित काम के सिलसिले में गुजरात गया हुआ है। परिजनों ने घटना की सूचना अमित को दे दी है। अमित के मंगलवार शाम तक घर पहुंचने की उम्मीद है। बच्चे की मौत से परिजनों में  कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS:  ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें