फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल में पड़ी मिली कारोबारी की लाश, सिर में हैं गंभीर चोटें, नाले में पड़ी थी बाइक

Wed, 22 Mar 2023 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : एक कारोबारी की जंगल में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी के सिर में गंभीर चोटें हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के बढ़ापुर में किराना की दुकान करने वाले क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी गुमशुदा कारोबारी का शव देर शाम क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में पड़ा मिला। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि उनके सिर में गंभीर चोट देखी गई हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी कुंवर रामकुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार चौहान यहां आंबेडकर मूर्ति के समीप किराना की दुकान करता था और मंगलवार की दोपहर से लापता था। मुकेश कुमार के पिता कुंवर रामकुमार सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसका पुत्र मुकेश कुमार कस्बे में किराने की दुकान करता है। मुकेश मंगलवार को अपने घर से करीब नौ बजे सुबह में दुकान पर आया था और करीब ढाई बजे दुकान बंद कर कहीं चला गया।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मचा हड़कंप: सहारनपुर में फिर मिले तीन नए संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची छह
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि नकटा नदी के समीप एक नाले में बाइक पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने नाले से बाइक बरामद की, जो मुकेश कुमार की बताई गई है। वहीं देर शाम पुलिस को क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में किराना व्यापारी मुकेश कुमार चौहान (45) का शव बरामद किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें