किरतपुर। बढ़ापुर से लौट रही करीब 50-60 बरातियों से भरी बस घने कोहरे के कारण किरतपुर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल के पास पलट गई। सोमवार रात्रि करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। सात घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि जिन्हें मामूली घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दुर्घटना के संबंध में बढ़ापुर निवासी दुल्हन नगमा की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया गया कि उसका निकाह 10 जनवरी को लक्सर निवासी वसीम से हुआ था। सोमवार को रुखसती के बाद बरातियों से भारी बस किरतपुर, मंडावर होते हुए लक्सर लौट रही थी। रात्रि में लगभग 11 बजे घने कोहरे के कारण मालन नदी पर बस सड़क किनारे पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बस में सवार भी लोग अपने घर लौट गए। बताया गया कि बस में करीब 50-60 महिला-पुरुष और बच्चे सवार थे। घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं हो पाया और बस सड़क से नीचे उतरकर खेतों में पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी किरतपुर में भर्ती कराया।