फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुलडोजर चलवाकर नष्ट कराए मालखाने के असलहे

विज्ञापन
अफजलगढ़ थाने में असलहे को बुलडोजर से नष्ट कराती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अफजलगढ़। न्यायालय के आदेश पर थाने के मालखाने में कंडम व निष्प्रयोज्य असलहे तमंचे, बंदूक, चाकू आदि को बुलडोजर चलवाकर नष्ट कराया गया। इस मौके पर राजस्व टीम मौजूद रही। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना के द्वारा जिन माल मुकदमाती असलहा आदि का निर्णय हो चुका, उनको नष्ट कराया गया। इसके लिए एसीजेएम द्वारा एसडीएम धामपुर को नियुक्त किया गया था, जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम द्वारा प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार कपिल कुमार थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी देखरेख में 3/25 आर्मस एक्ट के 121 माल व धारा 4/25 आर्मस एक्ट के 59 माल व आबकारी अधि के 37 माल बुलडोजर चलवाकर नष्ट कराए। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह, उप निरीक्षक कमरुल हसन व जगन्नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें