फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खतौली में कार से टकराकर किरतपुर निवासी बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। मुजफ्फरनगर के खतौली में कार की चपेट में आकर किरतपुर निवासी पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। दिल्ली से कार से घर लौट रहे किरतपुर के मोहल्ला शीशग्रान निवासी कादिर खतौली में एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के रुके थे। उनके साथ कार में उनका पांच वर्षीय मासूम बेटा मोहम्मद फैज भी था। वह पास की कैंटीन में कुछ सामान लेने के आगे बढ़ा तो तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कादिर ने बताया कि उन्होंने किसी तरह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। बच्चे के शव को अपने घर ले आए हैं।
विज्ञापन

बाइक डिवाइडर से टकराने से दो कांवड़िये घायल
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 734 भूतपुरी के समीप बाइक से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। उत्तराखंड के किच्छा निवासी दिव्यांशु सक्सेना (21) पुत्र विवेक सक्सेना तथा पंतनगर निवासी परवीन कुमार (22) पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार को एक ही बाइक से हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। भूतपुरी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। चिकित्सक ने दिव्यांशु की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें