फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मानियावाला में खेलते समय छत से गिरकर बालक की मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी। गांव मानियावाला में शुक्रवार को दो मंजिला छत पर खेलते समय पैर फिसलकर गिरने से 6 वर्षीय बालक अरहान की निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान मौत हो गई । घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

गांव मानियावाला निवासी वकील अहमद का 6 वर्षीय पुत्र शुक्रवार को अपने दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ कर गुब्बारे उड़ाकर खेल रहा था। मकान की छत पर रेलिंग नही लगी थी। इसी बीच पीछे हटते समय बालक अरमान का पैर फिसल गया ओर मकान की छत से नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बालक को स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया गया। देर रात बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से बालक के परिजनों में शोक छा गया। बालक के दो बहनें ओर है। अरहान गांव में ही स्थित सर सैयद अहमद एकेडमी में यूकेजी में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें