Bijnor News : घर के आंगन में खेलते-खेलते मासूम बच्ची गड्ढे में गिर गई। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा तो बच्ची गड्ढे में पड़ी थी। बच्ची को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में बृहस्पतिवार को एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि घर के आंगन में बने पानी के गड्ढे में डूबकर 11 माह की मासूम की मौत हुई है।
विज्ञापन
ग्राम बरूकी निवासी अमित की 11 माह की पुत्री पूर्वी उर्फ मिस्टी को उसकी मां ने दूध पिलाकर आंगन में खेलने के लिए छोड़ दिया। मां घर के काम में लग गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के हैंडपंप के पास बने दो फीट गहरे पानी के गड्ढे में गिर गई। काफी समय बाद मां ने देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजन बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।