फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैस एजेंसी के सेल्समैन से 60 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




स्योहारा। गांव बिशनपूरा एडवा के पास गैस एजेंसी के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने 60 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


बुधवार की शाम फीना स्थित भारत गैस एजेंसी पर कार्यरत नौशाद पुत्र रमजानी निवासी फैजपुर क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति कर लौट रहा था। ग्राम विशनपुरा एडवा के पास दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और तमंचे के बल पर 60 हजार रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने पर स्योहारा व नूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित नौशाद से घटना की जानकारी कर मौके का निरीक्षण किया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें