फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से भिड़ी छात्रा, लोग देखते रहे

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा का मनचलों ने पहले तो दुपट्टा खींचा और फिर उसकी साइकिल से कॉपी किताब खींचने की कोशिश की। विरोध में छात्रा मनचलों से भिड़ गई। इस दौरान लोग तमाशबीन बने सब कुछ देखते रहे और मनचलों को पकड़ने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो मनचलों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना नहटौर क्षेत्र के गांव की छात्रा बुधवार को हल्दौर में साइकिल से ट्यूशन पढ़ने आ रही थी। हल्दौर गढ़ी रोड पर पहले से ही खडे़ मनचलों ने छात्रा को जबरन रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। मनचलों ने साइकिल पर रखी किताब कॉपी निकालने की कोशिश की। विरोध में छात्रा मनचलों से भिड़ गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों में से किसी ने भी छात्रा की सहायता नहीं की। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मनचलों को दबोच लिया और बाकी दो युवकों की तलाश शुरू कर दी। एसओ रविराज दीक्षित का कहना है कि मनचलों को रोकने के लिए गुंडा दमन दल सक्रिय है। ग्रामीण सहयोग करें। उधर, मनचलों के आगे छात्राआें के परिजन बेबस हैं। उनका कहना है कि लड़कियों को पढ़ाना उनकी मजबूरी है। क्योंकि शादी के वक्त लड़के वाले उसकी एजूकेशन के बारे में पूछते हैं। उनका पढ़ने के लिए रोज का आना जाना रहता है, वे किसी से दुश्मनी लेना नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें