नहटौर। गांव अलीनगर के अनस हत्याकांड की जांच डीआईजी ने मुरादाबाद की क्राइम ब्रांच को सौंपी है। टीम ने गांव आकर मामले की खोजबीन की है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने हत्याकांड को सुलझाने के बजाय उलझा दिया है।
10 सितंबर को अलीनगर निवासी हारून के पुत्र अनस की जंगल में हत्या कर दी गई थी। अनस जंगल में साइकिल से चारा लेने गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि कई अहम सुराग मिलने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई। परिजन थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका। पीड़ित ने डीआईजी सहित उच्चधिकारियों से मामले के खुलासे की मांग की। डीआईजी के आदेश के बाद मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के दरोगा संजय कुमार टीम के साथ गांव अलीनगर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली।