फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने ही किया था पिता का कत्ल

Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। दो माह पूर्व दबथला में हुई किसान की हत्या को उसके पुत्र ने ही की थी। आरोपी का कहना है कि उसका पिता अपनी बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसने पिता के सिर में लोहे की रॉड मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

25 जून को गंाव दबथला निवासी किसान प्रीतम सैनी की उसके घर में ही रात के समय हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र रोहित सैनी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा के मुताबिक जांच में मृतक के पुत्र रोहित पर शक होने पर उसको हिरासत में लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई। रोहित के हवाले से पुलिस ने बताया कि हत्या की रात को प्रीतम ने शराब के नशे में घर में सो रही अपनी पुत्री को गलत इरादे से दबोच लिया था। बहन के शोर मचाने पर रोहित ने छत से नीचे के उतर उसे बचाया। इसी बात से गुस्साए रोहित ने करीब एक घंटे बाद रात में ही पिता के सिर पर रॉड से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रीतम पत्नी की मौत के बाद से शराब का आदी हो चुका था और अपनी बड़ी पुत्रवधू के साथ भी इस तरह की हरकत कर चुका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही हत्या में प्रयुक्त रॉड को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें