फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ट्रेन से कटा, महिला ने फांसी लगाई

Sun, 30 Mar 2014 05:32 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़िया/रायपुर सादात। ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

शनिवार को नजीबाबाद से कोटद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन शाम को किसान सहकारी चीनी मिल के सामने से गुजर रही कि तभी केन यार्ड के सामने ब्रांच लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नई बस्ती निवासी लोकेश (30) के रूप में हुई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उधर, नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगजेबपुर शाह अली में महिला (30) ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। महिला का पति महावीर दो पुत्रों के साथ घर से नदारद मिला। शनिवार दुपहर तक शव फांसी पर ही लटका रहा। दुपहर बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें