फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर मकान में घुसा, एक घायल

Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। घने कोहरे के कारण एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में घुस गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। टैंकर यूए 06सी 2921 रुड़की जा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब छह बजे जैसे ही टैंकर नेशनल हाईवे पर मंडावली क्षेत्र के ग्राम मीरमपुर बेगा में पहुंचा, तभी घना कोहरा छाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जसराम सिंह के घर में जा घुसा, जिसमें मकान मालिक घायल हो गया। संयोग से टैंकर खाली था और वह ट्रांसफार्मर से नहीं टकराया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने काशीपुर निवासी चालक जाकिर व परिचालक केशव को पकड़ लिया। शाम तक भी घर में घुसे टैंकर को निकाला नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें