फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाेरी की छह बाइक बरामद, छह गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। पुलिस ने दूरस्थ क्षेत्रों से चोरी कर बढ़ापुर क्षेत्र में बेची छह बाइकाें के साथ एक कथित बाइक बेचने वाले युवक और पांच अन्य चोरी की बाइक खरीदने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चोरी की बाइक बेचने वाला गिरोह का सरगना क्षेत्र के ग्राम इस्लामाबाद का है। वह पुलिस पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम इस्लामाबाद के एक ग्रामीण के दूसरे स्थानों से चोरी की बाइक लाकर बढ़ापुर के ग्रामीण क्षेत्रों मे बेचने की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष यादव और पुलिस उपनिरीक्षक आरके शर्मा ने ग्राम जलालपुर के तिराहे से मुठभेड़ के बाद चोरी की बाइक स्पलेंडर (यूके एडब्लू 8935) एक देसी तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ ग्राम इस्लामाबाद निवासी दिलशाद गिरफ्तार किया जबकि उसका बड़ा भाई नौशाद मौके से भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े दिलशाद ने बताया कि बढ़ापुर के ग्राम आलमपुर निवासी फईम, ग्राम रसूलपुर मुजफ्फरनगर के रब्बानी और जोगेंद्र, ग्राम इस्लामाबाद निवासी चंद्रप्रकाश और ग्राम नूरपुर अरब निवासी गुलफाम को पकड़कर उनके द्वारा खरीदी चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने दिलशाद के खिलाफ चोरी की संपत्ति फर्जी कागजात बनवाकर बेचने और लोगों से धोखाधड़ी करने और पांचों बाइक खरीदने वालों को 411 आईपीसी का मुजरिम बनाया। पुलिस के अनुसार बरामद बरामद बाइक यूपी उत्तराखंड और हरियाणा से चुराई, इनकी जांच की जा रही है। पुलिस दिलशाद के भाई नौशाद को इस गैंग का मुखिया मानते हुए उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दिलशाद को बेकसूर बताया
बढ़ापुर। बाइक प्रकरण में थाने के बाहर जमा ग्राम इस्लामाबाद के ग्रामीणों ने दिलशाद को बेकसूर बता पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया।
ग्राम इस्लामाबाद के ग्रामीणों ने दबी जुबान में कहा कि पुलिस द्वारा चोरी की बाइक बेचने का अभियुक्त बनाया गांव का दिलशाद शरीफ लड़का है और गांव में नाई की दुकान करता है। ग्रामीणों ने कहा कि दिलशाद के परिवार से अलग रहने वाला उसका बड़ा भाई नौशाद बाइकें बेचने का आरोपी है। इस प्रकरण में पुलिस नौशाद को ही अभियुक्त बनाती तो अच्छा होता। इस मसले पर थानाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि ग्रामीणों की बात निराधार है। पकड़ी गई सभी बाइकें दिलशाद की निशानदेही पर ही बरामद हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें