फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े ट्रक चालक को लूटा

Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। बदमाशों ने दिनदहाड़े ट्रक चालक को लूट लिया। चालक ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई, मगर पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने चालक को थाने से टरका दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक ट्रक चालक मंडावली थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बताया कि नजीबाबाद के टैंपो अड्डा से ट्रक में दो लोग सवार हुए थे। राहतपुरखुर्द-मोटा महादेव के बीच दोनों ने चाकू दिखाकर ट्रक रुकवा लिया और छह हजार रुपये की नकदी, मोबाइल लूटकर भाग निकले। मंडावली पुलिस ने ट्रक चालक के साथ घटी घटना को हल्के में लिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की छानबीन करना तो दूर ट्रक चालक का नाम, पता, ट्रक नंबर आदि नोट करना भी गवारा नहीं किया। पुलिस के ढुलमुल रवैये से निराश ट्रक चालक लौट गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि चालक जिस स्थान पर लूटपाट होने की बात कह रहा था, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस तैनात रहती है। संभवत: ट्रक चालक और दोनों व्यक्तियों के बीच किराए के पैसों को लेकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष ने लूटपाट की घटना पर संदेह व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें