फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घ सेवा सम्मान से नवाजा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। द्वारिकेश समूह द्वारा दीर्घ सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समूह को निरंतर 10 वर्ष सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मानव संसाधन विकास महाप्रबंधक एसके शर्मा, उपाध्यक्ष (वर्क्स) एमएन अग्रवाल, उपाध्यक्ष (प्रशासन) केपी गाडिया की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पेश किया। रूपेश वैश्य ने द्वारिकेश ग्रुप के 17 वर्षों के निरंतर विकास को स्लाइड शो से प्रस्तुत किया। द्वारिकेश ग्रुप के सीएमडी गौतम आर मोरारका का संदेश पढ़कर सुनाया गया। सहायक महाप्रबंधक (एचआर) एसएस शेखावत की देखरेख में आयोजित समारोह में प्रबंधन एवं कर्मचारी वर्ग के 9-9 तथा आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका को दीर्घ सेवा सम्मान से नवाजा गया। एमएन अग्रवाल एवं केपी गाडिया ने शिक्षिका निर्देश त्यागी, द्वारिकेश चीनी मिल के बालेंदु शर्मा, नीरज दुबे, यशवंत सिंह, बालकराम सिंह, सत्यवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, भगवती सिंह, चमन कुमार, सुधांशू, हेमपाल सिंह, बलबीर सिंह, राजकुमार, शकील अहमद, विनोद कुमार, बालकिशन सती, तेजवीर सिंह, जाकिर हुसैन, राजकुमार को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें