धामपुर। मुहल्ला नई सराय से पिछले नौ माह पहले घर से लापता हुआ 11 वर्ष का बालक दिल्ली के बालगृह में मिला। जैसे ही बालक के परिजनाें को पुलिस ने इस बारे में बताया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। परिजन बालक को लेेने दिल्ली रवाना हो गए हैं।
कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि नई सराय निवासी इरशाद का पुत्र घर से रहस्यमय परिस्थतियों में लापता हो गया था। उनके पास हरिद्वार स्थित बाल कल्याण केंद्र से फोन पर सूचना मिली कि मुहल्ला नई सराय का शहजाद दिल्ली के बालगृह में है। वह अपने पिता का नाम इरशाद व घर नेहा पब्लिक स्कूल के निकट होना बता रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घर का पता लगाकर बालक के परिजनों को जानकारी दी। जैसे बालक के परिजनाें को उसके मिलने की जानकारी हुई तो उनके घर में खुशी का माहौल हो गया। कोतवाल ने बालक के परिजनों को बताया कि उनका बालक दिल्ली के थाना लाजपतनगर के बालगृह में है।