फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें का केंद्र पर हंगामा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव अनवरपुर चंडिका में क्रय केंद्र पर मिल की ओर से गन्ने की ढुलाई नहीं होने पर नाराज किसानों ने हंगामा किया। किसानाें ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन किसानों को परेशान कर रहा है। वरिष्ठ गन्ना उप महाप्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत किया।
विज्ञापन

मुस्ताफाबाद गड़िया, अनवरपुर चंडिका और धर्मपुर के किसानों नरेंद्र सिंह, हरस्वरूप सिंह, जहीर अहमद, अमित चौहान, शकील, तन्नु सिंह, हुसैन, रामचरन सिंह, रामनाथ आदि ने बताया कि मिल की ओर से किसानों को पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। केंद्र पर गन्ना आने लगा है। मिल अधिकारी केंद्र से गन्ने की ढुलाई नहीं कर रहे है। इससे दूसरी गन्ना पर्ची तौल कराने के लिए देरी हो रही है। गन्ना खेताें में कई दिनों से पड़ा हुआ सूख रहा है। आरोप लगाया कि मिल अधिकारी शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। केंद्र पर हंगामे की सूचना पाकर मिल के वरिष्ठ गन्ना उप महा प्रबंधक अजय कुमार ढाका टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने किसानाें को समझाकर शांत किया। अजय ढाका ने किसानों को भरोसा दिया कि जल्द ही केंद्र से गन्ने का उठान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें