फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पैरों के भेड़िये से गांवों में दहशत!

Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
Bijnor
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कथित भेड़िये के आतंक से दहशत का माहौल है। ग्रामीण घरों की छत पर सो रहे हैं। इसके अलावा गांव में रात के समय पहरा भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर देहरी, पैहरुवाला, बनखला, शादीपुर देहरी, खुर्रमपुर आदि दर्जनों गांवों में भेड़िये का आतंक है। शनिवार की रात ग्राम पैहरुवाला में अकरम के मकान की छत पर भेड़िया दिखाई दिया। इसके अलावा दलित बस्ती में कृष्णपाल के घर में भेड़िया घुसने का शोर मचा। ग्रामीणों द्वारा फायरिंग करने व शोर मचाने के बाद भेड़िया गायब हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि भेड़िये की खाल में कोई व्यक्ति आतंक मचा रहा है। लोगों ने बताया कि भेड़िये को दो पैरों पर भागते हुए देखा गया है। ग्रामीणों ने अब भेड़िये को पकड़ने के लिए जाल बिछाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें