फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कण्व ऋषि आश्रम पहुंचीं डीएम निर्माण कार्याें का जायजा लिया

विज्ञापन
बिजनौर में कण्व ऋषि आश्रम का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कण्व ऋषि आश्रम का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को लगभग 61 बीघा क्षेत्र में फैले कण्व ऋषि आश्रम स्थल पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने समय अवधि में कार्य पूर्ण करने और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
स्थायी गोशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां साधारण गोवंशों के साथ दुधारू गाय भी रखने को कहा। उनके गोबर का भी जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि कण्व आश्रम स्थल को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए उसका सुंदरीकरण कराएं तथा कण्व ऋषि तथा राजा भरत से संबंधित स्मृतियों का चित्रण एवं लेखन भी कराएं। इस अवसर पर स्वयं सेवी संस्था के पदम सिंह अहलावत ने डीएम से गंगा-मालन तटबंध की समुचित मरम्मत तथा मजबूती के लिए उस पर पत्थर लगवाने, नवनिर्मित भवन में विद्युत कनेक्शन लगवाने तथा पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें