फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद के चुनाव में हुआ 96.14 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद के चुनाव में हुआ 96.14 फीसदी मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिले में 12 मतदान केेंद्र बनाए गए, जिन पर 96.14 फीसदी मतदान हुआ। विधान परिषद का सदस्य चुनने के लिए जिले के 2864 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। मतदान के साथ ही उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
शनिवार की सुबह आठ बजे जिले में 12 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदान की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों कें बाहर लाइन लग गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी, ग्राम प्रधान, विधायक, निकाय अध्यक्ष, निकायों के सभासदों ने मतदान किया। जिला मुख्यालय पर मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक सूचि चौधरी, पालिका चेयरमैन समेत अन्य मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान केंद्र के पास भाजपा और सपा ने अपने बस्ते लगाए।
बूूढ़नपुर ब्लॉक मतदान में रहा अव्वल
जिले में बूढ़नपुर (स्योहारा) ब्लॉक ही ऐसा रहा, जहां सबसे अधिक मतदान हुआ। इस केंद्र पर कुल 219 वोट थे, जिनमें से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। सिर्फ एक वोट ही नहीं डल पाया। यहां पर 99.54 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

कहां कितने वोट पड़े
मतदान केंद्र कुल मतदाता पड़े वोट मतदान फीसदी
ब्लॉक नजीबाबाद 361 340 94.18 प्रतिशत
ब्लॉक किरतपुर 187 184 98.40 प्रतिशत
ब्लॉक कोतवाली 336 325 96.73 प्रतिशत
अल्हैपुर ब्लॉक 275 266 96.73 प्रतिशत
ब्लॉक आकू 223 209 93.72 प्रतिशत
ब्लॉक बूढ़नपुर 219 218 99.54 प्रतिशत
ब्लॉक अफजलगढ़ 224 220 98.21 प्रतिशत
ब्लॉक मो. देवमल 328 310 94.51 प्रतिशत
ब्लॉक हल्दौर 234 224 95..73 प्रतिशत
ब्लॉक नूरपुर 284 274 96.48 प्रतिशत
पालिका नगीना 43 40 93.2 प्रतिशत
पालिका चांदपुर 265 254 95.85 प्रतिशत
कुल मतदाता 2979 2864 96.14 प्रतिशत

बिजनौर में ब्लॉक कार्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान की महिला मतदाता।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में ब्लॉक कार्यालय पर एमएलसी चुनाव के लिए लगी मतदाताओं की लाइन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में ब्लॉक कार्यालय पर एमएलसी के चुनाव में मतदान के लिए लाइन में लगी विधायक सुचि चौधरी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें