जिले में 92 प्रतिशत लोग लगवा चुके वैक्सीन
बिजनौर। जिले में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा संशोधित किया गया है। लोगों के जिले से बाहर जाने और सामान्य मौत होने की वजह से लक्ष्य को कम किया गया है। टीकाकरण बढ़ने और लक्ष्य कम होने से जिले में अब करीब 92 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
केंद्र सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। सरकार द्वारा जिले की जनसंख्या 42 लाख 81 हजार 507 मानी गई थी। इसके हिसाब से जिले में 26 लाख 52 हजार 819 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण अभियान लगातार चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद जब लॉकडाउन खुला तो हालात बहुत तेजी से सामान्य हुआ और काफी जिलेवासी फिर से नौकरी व पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों में गए। जो लोग जहां जा रहे हैं, वहीं टीकाकरण करा रहे हैं। इस आधार पर जिले में टीकाकरण का लक्ष्य कम करने की मांग की जा रही थी। केंद्र सरकार ने जिले में टीकाकरण का नया लक्ष्य अब 26 लाख 39 हजार 247 किया गया है। टीकाकरण लक्ष्य में पहले के मुकाबले 13 हजार 572 की कमी की गई है। हालांकि अनुमानित आबादी में कोई कमी नहीं की गई है। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार कैंप लगाकर लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों से टीकाकरण की अपील की जा रही है।
जिले में ब्लॉकवार लक्ष्य पर एकनजर
ब्लॉक लक्ष्य
बिजनौर शहर 84995
चांदपुर 245887
हल्दौर 210096
नूरपुर 234507
धामपुर 225170
नहटौर 175252
चंदक 200492
कोतवाली 352739
अफजलगढ़ 189720
स्योहारा 204233
किरतपुर 170358
नजीबाबाद 345795
कुल 2639247
नोट: (आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।)