फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर नौ कुंडीय यज्ञ में दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर नौ कुंडीय यज्ञ में दी आहुति
विज्ञापन

नजीबाबाद। बुद्घ पूर्णिमा के पावन पर्व पर गायत्री साधकों ने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ नौ कुंडीय यज्ञ में आहुति दी। डा. दीपक कुमार ने षोडश संस्कारों पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर वरिष्ठ कार्यकर्ता केपी सिंह व कुंवर रविंद्र चौहान ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शक्तिपीठ व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में नौ कुंडीय यज्ञ में गायत्री मंत्रों के साथ गायत्री साधकों ने आहुति दी। महीपाल चौहान, विनोद चौहान, राजकुमार व धर्मपाल पांडेय ने हारमोनियम पर मधुर स्वर लहरी के साथ प्रेरणाप्रद गीत गाकर समा बांध दिया। जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला संयोजिका सुधा राठी ने गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर गायत्री यज्ञ, संस्कार व भारतीय संस्कृति पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में कमल शर्मा, हरीश शर्मा, छतरपाल सिंह, विजेंद्र राठी सहित अनेक गायत्री साधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें