आकांक्षा प्रजापति ने कॉलेज किया टॉप
नजीबाबाद। नार्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। आकांक्षा प्रजापति ने 75.11 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज टॉप किया। नार्थ इंडिया कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन के प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल की उपस्थिति में प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार राजपूत ने बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत आने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। बीएससी तृतीय वर्ष में आकांक्षा ने 75.11 प्रतिशत, सुभाना अली ने 71.70 प्रतिशत, रजिया परवीन ने 71.40 प्रतिशत अंकों के साथ कॉलेज के प्रथम तीन टॉपर बने। विभागाध्यक्ष डॉ. भारत भूषण, कार्यकारी निदेशक नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल की उपस्थिति में प्रबंधक निदेशक अवनीश अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।