सपा, बसपा को जिताने का संकल्प लिया
धामपुर। प्रदेश में सपा-बसपा महा गठबंधन होने के बाद शनिवार को सपा और बसपा कार्यकर्ताओं का विधान सभा स्तर के सम्मेलन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश की लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जिताने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों के सभी बूथों को इतना मजबूत कर दें।
सपा के जिला कैंप कार्यालय पर सपा, बसपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। प्रदेश स्तर पर दोनों में गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं का एक साथ सम्मेलन में एकत्र होने पर उनमें नया उत्साह देखा गया। आरोप लगाया कि डबल इंजन की प्रदेश भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। लोगों को जाति समुदाय में बांट कर राजनीति करने का प्रयास किया। बसपा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को जनता के दुख दर्द और विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। हालात ऐसे है कि प्रदेश की जनता भाजपा से पूरी तरह से त्रस्त है। लोकसभा प्रभारी गिरीश चंद ने कहा कि इस सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को दिवाला निकाल कर दिया है। सपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों पर बदलने की भावना से जनता के साथ व्यवहार कर रही है। जिसका बदला लेने को जनता भाजपा के खिलाफ वोट देकर सबक सिखाने को उतावली है। वरिष्ठ सपा नेता कुशल पाल सिंह ने कहा कि महा गठबंधन के साथ इस बार लोकसभा में टिक नहीं पाएंगी। उन्होंने पर प्रदेश और केंद्र की दोनों सरकारों को जनता को धोखा देने वाली जुमले बाजी पार्टी बताया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत कर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर पूरी तरह से कब्जा कर भाजपा को बेदखल कर बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प ग्रहण कराया। सम्मेलन में शाहिद अली, नसीम राणा, विजय जैन, लालबहादुर चौहान, उदल सिंह चौहान, जावेद अख्यतर, अरुण चौहान, हाजी कलाम अंसारी, मोहम्मद अथर, मुदित गुप्ता, केशर महताब रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अलि यादव ने की। संचालन नसीम राणा ने किया।