फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक पा रही बदहाल सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों के कदमों को नहीं रोक पा रही बदहाल सड़कें
विज्ञापन

अफजलगढ़। बदहाल मार्ग भी शिवभक्तों को जोश को कम नहीं कर पा रहा है। अफजलगढ़ में बिरला फार्म रोड और भुतपुरी पुल से तिराहे तक का मार्ग बदतर है। मगर, कांवड़िए नाचते गाते बोल बम-बम के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है। शिवभक्त दिनेश कुमार, गजेंद्र कुमार, करन सिंह का कहना है कि जब वह कांवड़ लेने को घर से निकले है तो बाबा की उनकी मंजिल को पूरा करेंगे। उन्हें नहीं पता कि मार्ग बदहाल है या नहीं। वह तो बाबा की भक्ति में लीन होकर अपनी मंजिल की ओर से जा रहे है। उधर, क्षेत्रवासी विपिन कुमार, मनीष कुमार, जितेंद्र, विमल, विनय, अर्जुन आदि का कहना है कि इस मार्ग से क्षेत्र व उत्तराखंड से हजारों शिवभक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाते है। कांवड़ में जल भरकर नजीबाबाद होते हुए नगीना से हरेवली होते हुए अफजलगढ़ से होकर गुजरते है। बिरला फार्म से अफजलगढ़ गुरुद्वारे तक और रामगंगा पुल से भूतपुरी तक का मार्ग पूरी तरह से बदहाल है। उम्मीद थी कि सरकार की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व तक सड़के गड्ढामुक्त हो जाएगी। पर समस्या जस की तस की है। उधर, सहायक अभियंता राजीव गौतम का कहना है कि विभाग की ओर से सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जब तक बजट का आवंटन नहीं होगा, तब तक दिक्कत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें