फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में दुर्घटना में मृत तीनों युवक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ तीनों युवकों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

अफजलगढ़। भूतपुरी में सड़क दुर्घटना में मारे गए शेरगढ़ के तीनों युवकों का मंगलवार को गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तीनों युवकों की मौत की प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई खैर खबर नहीं ली।
तीनों परिवार मेहनत मजदूरी करके पालन पोषण करते हैं। सोमवार सुबह तीनों आसफाबाद चमन में मजदूरी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर लकड़ी की टाल के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे में नर सिंह और नन्हे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद रात नौ बजे जैसे ही तीनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। ग्रामीण बबलू सिंह, रमेश कुमार, हरिचंद, वीरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, लखपत सिंह ने बताया कि दोपहर तक कोई भी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी नहीं आया। किसी ने भी गांव में आकर गरीब मजदूर परिवारों की सुध नहीं ली। ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। काफी देर इंतजार करने के बाद गांव के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों के बीच भूतपूरी रामगंगा घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें