बाइक से गिरा व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत
मंडावली। नेशनल हाईवे पर बाइक से गिर कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसको मृत घोषित कर दिया।
मंडावली निवासी बब्लू (35) मजदूरी करता है। देर शाम बब्लू बाइक से अपने साथियों के साथ कही जा रहा था जैस ही नेशनल हाईवे पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करया । जहां उसे सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।