फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई अंशदायी पेंशन योजना के विरोध पर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर तत्काल नई अंशदायी पेंशन योजना को बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी कलक्ट्रेट के बाहर पार्क में एकत्र हुए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा की गांरटी है। इसलिए तत्काल पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। नई पेंशन नीति कर्मचारी हित में नहीं हैं। संयोजक शिवेंद्र सिंह चिकारा ने कहा कि पुरानी पेंशन ही सेवानिवृत्ति होने के बाद कर्मचारियों का सहारा होती है। मंच इसकों हासिल करके रहेगा। चेतावनी देते हुआ कहा कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी एकजुट रहें। इसके बाद सभी कर्मचारी जुलूस की शक्ल में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपकर तत्काल पुरानी पेंशन बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रामवीर सिंह, मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, इमरान खान, डा.जेके सिंह, कौसर जहां, रूबि, बबली, सोनम शर्मा, जैनब फात्मा, अजय कुमार, महेंद्र सिंह, सतपाल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें