फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने शिक्षकों की मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह के नेतृत्व में शिक्षक बिजनौर इंटर कॉलेज में एकत्रित हुए। संघ ने शिक्षकों की मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला, जो मोहल्ला चाहशीरी से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कराने, राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों, कर्मचारियों को भी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नत वेतनमान के लिए स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त करने, स्थानांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करने, व्यवसायिक शिक्षकों, कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर नियुक्त करने की मांग की गई। पत्र में चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी न होने पर 17 अगस्त से 18 सितंबर तक प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मंडलीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, जिला संयोजक अनिल कुमार, लवलेश शर्मा, पंकज कुमार, जावेद अख्तर बेग, मोहम्मद उवैसउर्रहमान, महेंद्र सिंह त्यागी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें