फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट और हैल्दी रहने को दैनिक योग जरूरी: नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फिट रहने को दैनिक योग जरूरी: नरेंद्र
विज्ञापन

बिजनौर । फिट रहने के लिए दैनिक योग जरूरी है। प्रतिदिन योगासन करने से शरीर की सभी कष्ट दूर हो जाती हैं। यह बात इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन, पतंजलि और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के जिला कोआर्डिनेटर डा. नरेंद्र सिंह ने कही। वह सैंद्वार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को योगाभ्यास करा रहे थे।
विज्ञापन

गांव सैंद्वार स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में आयोजित सात से 14 अगस्त तक साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार का मकसद है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। खासकर बच्चों को योग की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह छह बजे से सात बजे तक नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए डा. नरेंद्र कुमार और उनकी टीम के अन्य सदस्य भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान डा. नरेंद्र ने बच्चों और अध्यापकों को सूत्र नेत्री, जल नेत्री आसन, प्राणायाम आदि योगासन का अभ्यास कराया। कहा कि आहार ही औषधि है। इसलिए दैनिक आहार को बहुत ही सूक्ष्म और संतुलित लेना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए टिप्स दिए और ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले लोगों को कुशल योग प्रशिक्षक के निर्देशन में दैनिक योग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य समीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें