फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़घुमड़ के आए बदरा, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दोपहर बाद आसमान में काले बदरा उमड़-घुमड़ कर आए। सूर्यदेव बादलों में अठखेलिया करते रहे। वहीं फिजा में काले बदरा छाने के बाद बारिश होने के आसार बने हैं। वहीं बादल छाने से मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मानसून की दस्तक को लेकर टकटकी लगाए बैठे लोगों को मायूसी हाथ लगी। आसमान में दिनभर इधर से उधर बादलों मंडराते रहे, लेकिन रिमझिम बारिश की आस पूरी नहीं हो पाई। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को हाल से बेहाल कर दिया। आसमान में छाए काले-काले बादलों की बेरुखी ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। बारिश न होने से लोग परेशान है, तो वहीं आसपास शहरों और कस्बों में हल्की बरसात होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत महसूूस हुई। शुक्रवार को आसमान से आई हल्की फुहार ने उमस और बढ़ा दी। गर्मी और उमस से लोगों का न दिन में सुकून मिल रहा है और न रात को चैन। ऐसे में एकमात्र सहारा बचे एसी, कूलर और पंखे बचे हैं, लेकिन अंधाधुंध बिजली कटौती ने जीना हराम कर दिया। जिसकी वजह से पूरा दिन उमस भरी गर्मी में गुजरा। आसमान में छाए काले बादल दगा देकर चले जाने से लोगों को मायूसी हाथ लगी। हालांकि बारिश होने की संभावना जरूर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें