यूपी 100 डायल बाइक सेवा शुरू
नजीबाबाद । अपराध नियंत्रण प्रक्रिया को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस ने यूपी 100 डायल बाइक सेवा का सहारा लिया है। नजीबाबाद तहसील को चार बाइक सहित जनपद बिजनौर को 12 बाइक अपराध नियंत्रण के लिए सौंपी गई हैं।
यूपी 100 डायल वाहन सेवा के साथ अब पुलिस यूपी 100 डायल बाइक सेवा के माध्यम से अपराधिक घटनाओं की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। प्राय संकरी गलियों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में यूपी 100 डायल बड़े वाहनों को पहुंचने में विलंब होता था। अब ऐसे क्षेत्रों में पहुंचने के लिए पुलिस प्रशासन ने यूपी 100 डायल बाइक सेवा को शामिल किया है।
आईजी बीके सिंह ने हाल ही में मुरादाबाद से यूपी 100 डायल बाइक सेवा की शुरूआत की थी। नजीबाबाद में चार बाइक जनपद में 12 बाइकें अपराध नियंत्रण के लिए मिली हैं। एक बाइक पर छह सिपाहियों को आठ-आठ घंटे की ड्यूटी पर तैनात किया जा रहा है। यूपी 100 डायल चौपहिया वाहन की तरह बाइक का कंट्रोल रूम भी लखनऊ है। नजीबाबाद के अतिरिक्त बिजनौर को चार, धामपुर और नगीना को दो-दो यूपी 100 डायल बाइक प्रदान की गई हैं।