फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन में कीड़े निकलने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाया प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के भोजन में कीडे़ निकलने से ग्रामीणों ने हंगामा कर रोष जताया। ग्राम प्रधान पर घटिया सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग की है। उधर, बीईओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय रतनपुर रियाया में अभिभावक सुनील कुमार अपनी पुत्री खुशी को स्कूल लेने गए थे। मध्याह्न भोजन के समय जब वह स्कूल गए तो बच्चों को मिड-डे मील परोसा जा रहा था। दाल में कीड़े व देेख कर उन्होंने नाराजगी जताई। सुनील कुमार ने इस बारे में जब शिक्षिका शीतल से पूछा तो उन्होंने बताया कि खाद्यान्न ग्राम प्रधान के घर से आता है। दाल की क्वालिटी भी घटिया थी। मामले को लेकर सुनील कुमार ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। ग्राम प्रधान की पत्नी ने उसकी कोई नहीं सुनी तथा उसे घर से भगा दिया। सुनील कुमार ने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इस पर बीरबल, महेंद्र, मदन मगन, दिनेश, पप्पू, ममता, नीलम निर्वेश, सतपाल का कहना है कि बच्चों के निवाले में कीड़े निकलना बेहद गंभीर मामला है इसमें कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्राम प्रधान जयराम सिंह ने बताया कि अभिभावकों को भगाने और मारपीट की बात ग़लत है। वह मिड-डे मील का खाने का काम छोड़ने को तैयार हैं। दूसरी ओर, बीईओ अजय कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें