फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक काटने में आई गडबड़ी सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन ने चकबंदी के दौरान चक काटने में गड़बड़ी का मामला डीएम के समक्ष उठाया है। किसानों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है।
विज्ञापन

डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि हल्दौर ब्लाक में चकबंदी चल रही है। आरोप लगाया गया है कि ग्राम सुलतानपुर के किसानों की आराजी के चक बनाने में भारी गड़बड़ी की गई है। चकों की लंबाई 100-100 मीटर कर दी है। जबकि चकों की चौड़ाई कम रखी गई है। इन चकों में कृषि कार्य संभव नहीं है। आरोप है कि जिन जमीन पर आवासीय मकान बने हैं ,उनके भी हवाई चक बना दिए गए हैं। हवाई चक में फ्रंट कम करके चकों की आकृति व स्वरूप बदल दिए हैं। इससे किसानों को चकबंदी प्रक्रिया का कोई लाभ नही मिला है। किसानों ने स्थलीय जांच कराकर चक ठीक कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर मूला सिंह, वीरेंद्र सिंह, हुकम सिंह, सुरेंद्र अशोक आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें