बिजनौर। भारतीय नव संवत्सर के आगमन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जिले भर में पथ संचलन किया गया। हिंदुओं से संगठित होकर मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने का संकल्प लिया गया।
बिजनौर में डीएवी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक मनवीर सिंह ने कहा कि हिंदुओं का संगठित होना विनाशकारी नहीं बल्कि कल्याणकारी होता है। देश के लिए समर्पित रहना सर्वोपरि होता है। इसके बाद पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह, भाजपा नेता सीताराम राणा भी शामिल हुए। जिला संघचालक डा. ताराचंद अग्रवाल, विकास लाटियान, सुरेंद्र, डा. राघव मेहरा, दीपक, मयंक मयूर आदि मौजूद रहे। चंदक में विश्व हिंदू परिषद एवं बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने नाम जप कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद पूरे कस्बे में झंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय, सुबोध भार्गव, संजय राजपूत, शेखर, गौरव कुमार, सुमित, दीपक, हितेश कुमार, मुकुल, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
चांदपुर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह जगेंद्र दत्त ने बौद्धिक भारतीय नववर्ष के बारे में जानकारी दी। पथ संचलन पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। जिला प्रचारक सचिन, विवेक कर्णवाल, विहिप के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव बंसल, पराग अग्रवाल, डा.नरेंद्र तोमर, चमन प्रकाश, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
किरतपुर में सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती तपन ने कहा कि अंग्रेजों के नववर्ष के स्थान पर वर्ष प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में मनाना चाहिए। मुख्य अतिथि डा. सत्यपाल सेतिया जी रहे। प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रदीप चौहान, जिला कार्यवाह ललित राजपूत, नगर संघचालक जुगल किशोर कालरा, नगर कार्यवाह हेमेंद्र राजपूत, सह कार्यवाह विपुल चौहान, जिला सेवा प्रमुख आलोक अग्रवाल, देशराज सिंह, ज्ञानवीर सिंह, अनूप रस्तौगी, टीकम सिंह, भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।
कोतवाली देहात में पथ संचलन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने भगवा ध्वज फहराया और विभाग प्रचारक राजकुमार ने उद्बोधन किाय। खंड संघचालक श्याम सिंह, सह संचालक सोम प्रकाश, खंड कार्यवाहक मुकेश, मुख्य शिक्षक अंकित, सत्यकाम विश्नोई आदि स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा ।
नहटौर में बलराम कुंवर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संघचालक प्रणाम, ध्वजारोहण के बाद प्रार्थना के साथ पथ संचालन का शुभारंभ हुआ। संघ संचालक महेश कुमार ने कहा कि स्वयं सेवक अनुशासन और दायित्वों का निर्वाह करने वाला एक सेवक है। संगठित होकर समाज के लिए कार्य करना ही उसकी पहचान है। देशहित उसके लिए सर्वोपरि है। शरद जैन, गुड्डू भारती, दिलशाद अहमद, अरमान अहमद और मोहल्ला जोशीयान में विनीता शर्मा आदि ने पथ संचालन का स्वागत किया। इसमें विधायक ओमकुमार, नगर कार्यवाह पंकज भार्गव, हिमांशु राजपूत, नवनिहाल सिंह, मोहन सिंह, वीर सिंह, मुकेंद्र त्यागी, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे।