नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर देवी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। नीलकंठ महादेव मंदिर में पंडित सुनील शर्मा, पंडित शिवचरन ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा कराई। यजमान विनीत अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल ने पूजन कराते हुए कलश स्थापना कराई। श्रद्घालुओं ने माता का श्रंगार किया और देवी भजनों का गायन किया। माता तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए..., मेरे अंगना में आना मैया झूम झूम के..., मां तेरे द्वारे हो जिंदगी बसर... भजनों से वातावरण देवीमय हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन में सुमन वर्मा, माया वर्मा, कुसुम, शन्नो, शालिनी वर्मा, मोना, पुष्पा, आस्था, निर्मला, कृष्णा, नीलम, रेनू, इंदू, साधना, शशि शामिल रहीं। इसके अलावा संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, गीता भवन मंदिर, श्री शिवशक्ति धाम मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों पर चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर श्रद्घालु सुबह से पहुंचना शुरू हो गए। मंदिरों में भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चना के साथ विशेष आयोजन हुए।