फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलों की रिकवरी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की शुगर मिलों ने रिकवरी में बादशाहत कायम कर रखी है। रिकवरी में प्रदेश की टॉप 5 शुगर मिलों में पांचों बिजनौर की हैं। इन सभी शुगर मिलों की रिकवरी 13 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में अब तक किसी और जिले की शुगर मिल की रिकवरी 13 प्रतिशत तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

अगेती प्रजाति का गन्ना अपनाने का फायदा किसानों को ही नहीं बल्कि शुगर मिलों को भी हो रहा है। अगेती प्रजाति का गन्ना बोने से किसानों की फसल का उत्पादन बढ़ गया है। इसके साथ ही रिकवरी में भी जबरदस्त उछाल आया है। चार-पांच साल पहले तक जिले की शुगर मिलों की रिकवरी नौ प्रतिशत तक होती थी, लेकिन अब रिकवरी में चीनी मिलें पूरे सूबे को पछाड़ रही हैं। जिले में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर के गन्ना रकबे में 93 प्रतिशत रकबा अगेती प्रजाति के गन्ने का है, जबकि पांच साल पहले ये रकबा 15 प्रतिशत तक ही रहता है।
शुगर मिल रिकवरी
बुंदकी 13.45
बहादरपुर 13.45
नजीबाबाद 13.22
धामपुर 13.20
बिलाई 13.01
नोट:उक्त आंकड़े प्रति क्विंटल में हैं। ये आंकड़े जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से लिए गए हैं।

जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार जिले की शुगर मिलें रिकवरी में टॉप पर है। किसानों के अली प्रजाति के गन्ने को अपनाने के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें