फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में बाइक व स्कूटी पर सवार दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात । गांव अकबराबाद के पास सड़क हादसों में बाइक और स्कूटी पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों लोग लोग हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिलक कद्दूस निवासी ओमपाल 23 साल का पुत्र महेंद्र अपने बड़े भाई के साले धामपुर क्षेत्र के गांव परमावाला निवासी वीर सिंह के साथ बाइक से अकबराबाद से गांव लौट रहे थे । अकबराबाद के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकराने से महेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी वीर सिंह घायल हो गया ।घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया । उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
वहीं हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी 35 वर्षीय रवि पाल अपने नौकर कालू के साथ नगीना देहात क्षेत्र के गांव रजपुरा में अपने रिश्तेदारी में उनकी जमीन सही कराने के लिए आया था। मंगलवार को उसका नौकर ट्रैक्टर लेकर चला गया देर रात में रवि पाल स्कूटी से अकबराबाद किरतपुर मार्ग से होता हुआ घर जा रहा था । गांव गाड़ीवान के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई । रविपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक रवि पाल घर में अकेला था उसके पिता महावीर की करीब एक साल पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनेां हादसों की थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें