फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा बांध से बिजली उत्पादन को पानी के समन्वय पर विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तराखंड जलविद्युत निगम के आला अधिकारियों ने रामगंगा बांध से बिजली उत्पादन के लिए पानी की आपूर्ति को लेकर समन्वय बनाने पर विचार विमर्श किया। कालागढ़ के महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह ने रामगंगा बांध के अधिकारियों से बिजली उत्पादन के लिए सहयोग करने को कहा।
रामगंगा बांध परियोजना पर बिजली का उत्पादन अधिक से अधिक किए जाने को बांध और उत्तराखंड जलविद्युत निगम के अधिकारी कालागढ़ में मिल बैठे। रामगंगा बांध के पानी का अधिक से अधिक उपयोग बिजली बनाने पर हो इस पर दोनो ही विभाग गंभीर रहे। इस अवसर पर हरिद्वार के महाप्रबंधक पंकज कुलश्रेष्ठ, कालागढ़ के महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह, कालागढ़ के उपमहाप्रबंधक पंकज अग्रवाल, चीला के उपमहाप्रबंधक अजय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह, मनोज कुमार कश्यप, रामगंगा बांध के ईई रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015-16 के दौरान हुआ रिकार्ड तोड़ बिजली उत्पादन
रामगंगा बांध से 2015-16 के दौरान 1974 से अब तक का सबसे अधिक बिजली उत्पादन किया गया। उपमहाप्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि 2015-16 में 285 मिलियन यूनिट बिजली बनाने का लक्ष्य था। जिसके खिलाफ 503.322 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। 2016-17 मे 270 मिलियन यूनिट के खिलाफ 293 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। वर्तमान वर्ष में 312 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें