फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को लगा पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला प्रदर्शनी समाप्त हो गई। प्रदर्शनी मैदान पर चारों ओर कूड़ा ही कूड़ा पड़ा। जिले में स्वच्छता अभियान चलने के बावजूद भी प्रदर्शनी मैदान की साफ सफाई नहीं कराई गई है। अब मैदान के पास रह रहे लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से प्रदर्शनी मैदान की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला सांस्कृतिक एवं प्रदर्शनी समाप्त हो गई है। प्रदर्शनी में लगी दुकानों का बारदाना दुकानदार लेकर चले गए हैं। पर बारदाना ले जाने के बाद मैदान में कूड़ा पड़ा है। पिछले दिनों तीन दिन तक पड़ी बारिश के कारण कूड़ा सड़ने लगा है। जिससे उठ रही बदबू से इस क्षेत्र में रह रहे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है तथा बीमारी का खतरा भी होने लगा है। नुमाइश ग्राउन्ड के पास रह रहे मोहित चौधरी, सौरभ चौधरी, अतुल कुमार, ललित कुमार, उदयवीर सिंह, संतोष कुमार, अजय विश्नोई, देवेश चौहान ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए मांग पत्र में नुमाइश ग्राउंड के मैदान की साफ सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें